Politics

सपा नेता रामज्ञान गुप्ता का बड़ा बयान,योगी सरकार ने उत्तर प्रदेश को कर्ज में डुबो दिया है

हरदोई  / समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव के निर्देश पर 27 जनवरी 2025 से प्रदेश के सभी जनपदों में बूथ स्तर तक पीडीए पंचायत का आयोजन शुरू हो गया है। यह कार्यक्रम 2027 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने और श्री अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने के संकल्प के साथ अनवरत जारी रहेगा।
    हरदोई नगर पालिका पूर्व प्रत्याशी एवं जिला उपाध्यक्ष रामज्ञान गुप्ता ने 156 सदर विधानसभा के गांव बगहा में पीडीए जन पंचायत कार्यक्रम किया। उन्होंने घर-घर पीडीए पर्चा पहुंचते हुए अपील करते हुए कहा है कि प्रभुत्ववादियों और उनके संगी-साथियों के लिए बाबा साहेब सदैव से एक ऐसे व्यक्तित्व रहे हैं, जिन्होंने संविधान बनाकर शोषणात्मक-नकारात्मक प्रभुत्ववादी सोच पर पाबंदी लगाई थी। इसीलिए ये प्रभुत्ववादी हमेशा से बाबा साहेब के खिलाफ रहे हैं और समय-समय पर उनके अपमान के लिए तिरस्कारपूर्ण बयान देते रहे हैं।
रामज्ञान गुप्ता ने कहा है कि भाजपा सरकार ने उत्तर प्रदेश को कर्ज में डुबो दिया है। उत्तर प्रदेश के हर व्यक्ति पर 36 हजार का कर्ज है। उत्तर प्रदेश पर कुछ नौ लाख करोड़ का कर्ज हो गया है। भाजपा सरकार उत्तर प्रदेश को लगातार कर्ज के बोझ से दबा रही है। भाजपा सरकार अपनी गलत आर्थिक नीतियों से देश-प्रदेश की अर्थव्यवस्था से भी खिलवाड़ कर रही है। यह सब भाजपा सरकार चंद पूंजीपतियों के मुनाफे के लिए कर रही है। इस सरकार में गरीब और गरीब होता जा रहा है। महंगाई, बेरोजगारी से हर वर्ग परेशान है। किसान, नौजवान, व्यापारी, महिलाएं सभी परेशान है। लोगों के हाथ में पैसा नहीं है। जनता की जेबे खाली है।
रामज्ञान गुप्ता ने कहा कि जनता चुनाव का इंतजार कर रही है। 2027 में भाजपा की झूठ, लूट और बेईमानी वाली सरकार को जनता हमेशा के लिए सत्ता से बाहर का रास्ता दिखा देगी।
इस मौके पर दृगपाल वर्मा, अनंतराम वर्मा, सत्यपाल वर्मा, रामसकल वर्मा, संतराम वर्मा, रामकिशोर वर्मा, पुत्तूलाल वर्मा ,दीनदयाल वर्मा, राकेश वर्मा, दिनेश वर्मा, महेश वर्मा, राजेंद्र वर्मा, धर्मेंद्र यादव दीपू, मिथिलेश कश्यप, रतीराम यादव, रामू कश्यप, आदि लोग  मौजूद रहे।

Leave feedback about this

  • Quality
  • Price
  • Service

PROS

+
Add Field

CONS

+
Add Field
Choose Image
Choose Video