Guptchar News Blog Politics महंगाई रोकने में विफल भाजपा सरकार,सपा नेता ने लगाया आरोप
Politics

महंगाई रोकने में विफल भाजपा सरकार,सपा नेता ने लगाया आरोप



हरदोई / गोपामऊ विधानसभा के गांव पिहनिया मे पीडीए पंचायत को संबोधित करते समाजवादी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष एवं हरदोई नगर पालिका के अध्यक्ष पद के प्रत्याशी रहे रामज्ञान गुप्ता ने कहा कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देश पर 27 जनवरी 2025 से प्रदेश के सभी जनपदों में बूथ स्तर तक पीडीए पंचायत का आयोजन शुरू हो गया है। यह कार्यक्रम 2027 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने और श्री अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने के संकल्प के साथ अनवरत जारी रहेगा।
   रामज्ञान गुप्ता ने कहा है कि भाजपा सरकार की गलत नीतियों के कारण महंगाई लगातार बढ़ती जा रही है। भाजपा सरकार महंगाई रोकने में पूरी तरह से विफल है। महंगाई चरम पर है। बढ़ी महंगाई के कारण लोगों का त्योहार फीका नज़र आ रहा है। भाजपा ने महंगाई कम करने का वादा किया था, लेकिन सरकार ने कोई काम नहीं किया। इस सरकार ने मुनाफाखोरी को बढ़ावा दिया है। डीजल, पेट्रोल, रसोई गैस, आटा, चावल, तेल, सूजी, खोया सब चीजों की कीमतें आसमान पर है। एक तरफ महंगाई शिखर पर है दूसरी तरफ लोगों के पास काम धंधा नहीं है। होली के मौके पर पारंपरिक व्यंजनों में इस्तेमाल होने वाली चीजों के दाम आसमान छू रहे हैं। मनरेगा मजदूरों को महीनों से काम न मिलने से पैसा नहीं मिला है। बिना पैसे मजदूर अपनी होली कैसे मना पाएंगे।
    रामज्ञान गुप्ता कहा कि शिक्षा, स्वास्थ्य में पहले से ही महंगाई है। आम जनता त्रस्त और परेशान है। लोगों के जेब में पैसे नहीं है। ऊपर से सरकार मुनाफाखोरी द्वारा उनकी जेब काटती जा रही है। महंगाई दोगुनी हो गई है जबकि आमदनी आधी रह गयी है। भाजपा सरकार महंगाई रोकने में पूरी तरह से फेल है। सरकार के पास महंगाई, बेरोजगारी  को लेकर कोई नीति नहीं है। सरकार हर मोर्चे पर फेल हो गई है।         
      रामज्ञान गुप्ता ने कहा कि भाजपा महंगाई बेरोजगारी से ध्यान हटाने के लिए नए-नए मुद्दों को उछाल कर जनता को उलझाना चाहती है। लेकिन प्रदेश की जनता भाजपा के षड्यंत्रकारी मंसूबों से वाकिफ है। जनता 2027 में इन्हें सत्ता से हटाकर इनकी नफरत की राजनीति का खात्मा कर देगी।

इस मौके पर अंकित यादव, धर्मेंद्र यादव “दीपू” मनोज वर्मा, डोरीलाल वर्मा,, प्रताप वर्मा, नेकराम वर्मा, हेमंचल वर्मा,राजेश यादव, सोनू गुप्ता,  श्यामकुमार यादव, हंसराम यादव, कढ़ीले यादव, नरेन्द्र यादव, हरिशंकर यादव, विवेक यादव,रामवीर सक्सेना, दीपू सक्सेना, विवेक सक्सेना, रज्जन सक्सेना,आशीष सिंह,अवधेश सिंह,सोनू सिंह,अर्जुन सिंह आदि लोग मौजूद रहे।

Exit mobile version