हरदोई / 156 सदर विधानसभा हरदोई के गांव हसनापुर में मुकेश वर्मा के आवास पर पीडीए जन पंचायत को सम्बोधित करते हुए समाजवादी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष एवं हरदोई नगर पालिका से अध्यक्ष पद के प्रत्याशी रहे रामज्ञान गुप्ता ने कहा कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव जी के निर्देश पर पीडीए जन पंचायत कार्यक्रम पिछले 27 जनवरी से प्रदेश के हर विधानसभा क्षेत्र में सेक्टरवार लगातार आयोजित किया जा रहा है। भाजपा पीडीए से घबराई हुई है।
रामज्ञान गुप्ता ने कहा कि जो लोग यूपी चुनाव साथ नहीं करा सकते हैं वह एक राष्ट्र एक चुनाव की बात कर रहे हैं। आज जरूरत है एक राष्ट्र एक शिक्षा की जिसमें किसान, मजदूर और अधिकारी के बच्चे एक साथ शिक्षा ग्रहण कर सके। भाजपा सरकार में छात्र, नौजवान, किसान, बेरोजगार व व्यापारी सभी परेशान है। अपराध चरम पर है महिलाओं के साथ जघन्य अपराध हो रहे हैं।
रामज्ञान गुप्ता ने कहा कि जनता चुनाव का इंतजार कर रही है। 2027 में भाजपा की झूठ, लूट और बेईमानी वाली सरकार को जनता हमेशा के लिए सत्ता से बाहर का रास्ता दिखा देगी।
मुख्य रूप से कार्यक्रम के आयोजक मुकेश वर्मा, प्रवेश कुमार वर्मा, अशोक कुमार वर्मा, काशी वर्मा, मेवाराम वर्मा, सोनू गुप्ता, विकास गुप्ता, अवनीश यादव, राजा बेटा वर्मा, महेश वर्मा, रामसागर वर्मा, रामू वर्मा, धर्मेंद्र यादव “दीपू” एवं माताएँ, बहने मौजूद रही।
