
शिव ही आदिदेव हैं। उनका स्वभाव भारत के स्वभाव से सबसे ज्यादा मिलता है। इसलिए भारत के हर हिस्से में वे सबसे लोकप्रिय देवता है। वे घर में गाय पालते हैं। संसारी हैं। इंटर कास्ट लव मैरिज की है। लोग भोला समझकर ज़हर पिला देते हैं। पर अपने प्रताप से उसे भी पी लेते हैं और लोक कल्याण करते हैं। लेकिन पत्नी का कोई अनिष्ट करता है तो दुनिया को बर्बाद करने निकल पड़ते हैं। इस मामले में किसी को माफ़ी नहीं है। नृत्य संगीत उनको प्रिय है। तांडव नृत्य और ताल वाद्य उनका ही संधान है। शरीर में गति और लय है। स्वस्थ हैं। हर तरह के लोग नाग, गंधर्व, भूत, प्रेत, दानव, अघोरी दोस्त हैं। उनके क्रोध में वैराग्य है। पहाड़ पसंद है। कपड़े इनफॉर्मल पहनते हैं। खान पान में बहुत सरल और सिंपल हैं।
इनमें से कितने गुण आपसे मिलते हैं? मेरा तो बहुत ज्यादा साम्य है।
पेंटिंग- शिव पार्वती विवाह
कलाकार- महादेव विश्वनाथ धुरंधर
प्रकाशक- राजा रवि वर्मा प्रेस।
साभार दिलीप मंडल की xpost